हरिहर

Latest Online Breaking News

subscribe our youtube chainal
FM Radio

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

01/11/2024 1:15 PM

Hari singh Thakur

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

 हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉईन करें : क्लिक करें.

 

बस्तर न्यूज़–बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। प्रदेशवासियों सहित क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। नागरिकों से सांसद ने कहा है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए।

सांसद  कश्यप ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्यौहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी तरह हम सब भी मिलकर राष्ट्र और समाज की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

दीपावली का पर्व नव-निर्माण के संकल्प का अवसर है। बस्तर सांसद ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें।

WhatsApp Icon

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31