हरिहर

Latest Online Breaking News

subscribe our youtube chainal
FM Radio

भानपुरी ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भाजपा सरकार के विरोध में विधानसभा स्तरीय मशाल जुलुस यात्रा निकाली

03/09/2024 2:41 PM

Hari singh Thakur
  • भानपुरी ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भाजपा सरकार के विरोध में विधानसभा स्तरीय मशाल जुलुस यात्रा निकाली

 

हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉईन करें : क्लिक करें.

 नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत आने भानपुरी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नाकामी एंव पुलिस की विफलताओं से हुई बालौदा बाजार हिंसा कांड में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सुर्यकांत वर्मा, अजित कोशेले व युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ताओं व सतनामी समाज के सथियों को झूठे केस में फसाकर जेल भेजे जाने व पिछले कई महीनों से उन्हे व उनके परिवार वालों को जबरन परेशान करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व विगत दिवस पूर्व दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सुरक्षा में बड़ी सेध हुई. उसके उपरांत भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने जाते कांग्रेस व युवा कांग्रेस, NSUI कार्यकताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री पलक वर्मा जी, सह प्रभारी श्री ज्ञानेश शुक्ला जी एंव प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन के आदेशानुसार भानपुरी राजीव भवन से बैंक चौक तक विधानसभा स्तरीय मशाल जुलुस यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है चाहे महितरी वंदन योजना हो या चाहे किसान कर्ज माफी चाहे चुनावी वादे या क्षेत्र में विकास का कार्य चाहे प्रदेश में बढ़ती आपराधिक मामले ऐ  सभी कार्य में भाजपा की सरकार विफल साबित हो रही है और जिसके कारण आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने का काम कर रही है जिसका विरोध पूरा प्रदेश में युवा कांग्रेस के द्वारा मसाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया जा रहा है।*
इस दौरान मसाल जुलूस यात्रा में पूर्व विधायक चंदन कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य निलय कश्यप,श्याम दीवान ,महेंद्र पाढ़ी,अभिषेक बाजपाई,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी डीजेंद्र पाढ़ी श्याम कुमारी ध्रुव, सत्यकांत कश्यप, बबलू बघेल ,सोनधर दीवान, ,मयूर नायक,साहिल पांडे,भुनेश्वर बघेल,नरेंद्र पांडे,वीरेंद्र पांडे, मोसू बघेल,रूपनाथ यादव,दिनेश बघेल,फगनू बघेल, ज्ञानू कश्यप,समलू, रैनू कश्यप, ढोई बघेल, प्रमोद मौर्य,हेमकुमार,डमरू मौर्य,भानु दीवान,बलराम मौर्य,चैन बघेल,शंकर बघेल,दुकारू बघेल,बलदेव,दिनेश बघेल,बलराम कश्यप,बोलो राम ,संतोष कश्यप,धरमू,उदय मौर्य,लोकेश कश्यप, सामू कश्यप युवा कांग्रेस एनएसयूआई, अन्य कार्यकर्ता युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सीनियर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम में अपना भागीदारी देकर जुलूस यात्रा के द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

WhatsApp Icon

लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031