हरिहर

Latest Online Breaking News

subscribe our youtube chainal
FM Radio

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व

04/08/2024 7:16 PM

Hari singh Thakur

 

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व

 हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉईन करें : क्लिक करें.

 

जनप्रतिनिधियों सहित मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता और जिला प्रशासन के आल्हा अधिकारी हुए शामिल

 

जगदलपुर, 04अगस्त हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने रविवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति केअध्यक्ष श्री महेश कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता तथा जिला कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुए।
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के पहले पूजा विधान पाट जात्रा में रथ निर्माण के लिए बनाये जाने वाले औजार ठुरलू खोटला तथा अन्य औजारों का परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना कर रस्म पूरी की गयी। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया, जो इस वर्ष करीब 75 दिवस की अवधि तक पूरे आस्था,श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख पूजा विधानों को निर्धारित तिथि अनुसार सम्पन्न की जाती है। जिसके तहत आगामी 16 सितम्बर को डेरी गड़ाई रस्म,02 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,03 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं 04 अक्टूबर को जोगी बिठाई रस्म पूरी की जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को बेल पूजा,11 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान,12 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगी। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 13 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान,14 अक्टूबर को बाहर रैनी पूजा विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा और मुरिया दरबार तथा 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी की जायेगी और 19 अक्टूबर को माई दन्तेश्वरी की विदाई के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सम्पन्न होगी।

WhatsApp Icon

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728