हरिहर

Latest Online Breaking News

subscribe our youtube chainal
FM Radio

पंचायत चुनाव की तैयारियों में,अभी से जुटें , कार्यकर्ता- दिनेश कश्यप

27/07/2024 3:35 PM

Hari singh Thakur

पंचायत चुनाव की तैयारियों में,अभी से जुटें कार्यकर्ता- दिनेश कश्यप

 


बकावंड.( harharbastar.Com)।भाजपा बकावंड मंडल में गुरुवार को सदभावना भवन में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।बैठक में पूर्व बस्तर सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप
ने सभा को संबोधित करते हुए विस्तार से ध्यानाकर्षण कराया गया और आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने को कहा गया। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जेष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता की महेनत से भाजपा को जीत हासिल प्राप्त हुई है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार है।आगामी पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करनी है।जिसके लिए अभी से रणनीति बनाकर पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सजगता से कार्य करें।

इस अवसर में उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. सुभाउ कश्यप ने कहा भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही है।भाजपा सरकार की जो योजना बनी है उससे हम सब मिलकर अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पंहुचना हमारी पहला प्रथमिकता होना चाइये। भाजपा ने पूरे प्रदेश में पानी बिजली सड़क पुल पुलिया की जाल बिछाया व तेजी से कार्य किया तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही कार्य किया है। वंही स्थानीय कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल को सीधा तंज कसते हुए निशाना भी साधा और आगे कहा विधायक श्री बघेल ने एक कार्य किया है तो अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर गांव गांव पैर धुलवाने का ही कार्य किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे,व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी आदि भाजपा नेता ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर में उपस्थित रहे मंडल प्रभारी श्रीधर ओझा,बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप,करपावंड मंड़ल अध्यक्ष परीस बेसरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य जोगेंद्र चंद्राकर,महामंत्री दामोदर बघेल,महामंत्री पुरषोत्तम जोशी, ललिता बघेल, गजानन्द दास मानिकपुरी,सत्यप्रकाश गुप्ता, बंशीधर कश्यप, नीलकुमार बघेल, गणेश परगनिया(बबलू) हेमकांत सिंह ठाकुर एवं समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों, व मंडल आदि जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताएं बड़ी संख्याओं में मौजूद रहे।हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉईन करें : क्लिक करें.

WhatsApp Icon

लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031