हरिहर

Latest Online Breaking News

subscribe our youtube chainal
FM Radio

बस्तर पुलिस के द्वारा नए कानून के प्रति जागरूकता अभियान के प्रति किया जा रहा व्यापक प्रचार प्रसार

27/06/2024 5:11 PM

Hari singh Thakur

बस्तर  /जगदलपुर — बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक  उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 27/06/2024 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

धरमपुरा में कॉलेज के अध्यापक और विद्यार्थी वर्ग को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।उपरोक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा ,नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू , उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे ,

डीपीओ आर के मिश्रा एवं निरीक्षक सुरेश जांगड़े व चौकी प्रभारी दिनेश उसेंडी के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा करने की हिदायत दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में चौकी धरमपुरा की टीम का विशेष योगदान रहा।विदित हो कि दिनाँक 01/07/2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके। बस्तर पुलिस द्वारा विधि जागरूकता शिविर एवं रथ के माध्यम से सतत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 27/06/2024 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा में कॉलेज के अध्यापक और विद्यार्थी वर्ग को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।उपरोक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू , उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे , डीपीओ आर के मिश्रा एवं निरीक्षक सुरेश जांगड़े व चौकी प्रभारी दिनेश उसेंडी के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा करने की हिदायत दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में चौकी धरमपुरा की टीम का विशेष योगदान रहा।विदित हो कि दिनाँक 01/07/2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके। बस्तर पुलिस द्वारा विधि जागरूकता शिविर एवं रथ के माध्यम से सतत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Icon

लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031